ना
कविता

दुनिया तुमसे... नारीत्व

In essence

A celebration of womanhood in all its grace and strength. This poem honours the feminine spirit — nurturing yet fierce, gentle yet unbreakable — in the language closest to the heart.

कविता — जुलाई २०२२
दुनिया तुमसे… नारीत्व
यह कैसे–कहूं, कि क्यों? ऐसी हलचल है मची तन मन में?
सुन सको…तो बूझो समझो, अन्तर्मन की उस आवाज़ को,
हल पल, याद है दिलाती, क्यों तू दूसरों में ही रही बहती,
बस अब नहीं…, उलझना इस दुनियादारी के जंजाल में,
जब जागो तब सवेरा, अभी बहुत कुछ है करना बाकी,
बस अब खुद को… आज़मा कर, अपने हित में भी है लड़ना।
कुछ नया करने में संकोच कैसा? पीछे मुड़ कर नहीं है देखना,
छोड़ आस, उम्मीद का दामन, निकल इस आज़माइश के कटघरे से,
कुछ भी तो है नहीं असम्भव, न भूल तुझमें ही हैं वो सब गुण,
कर अपने हौसले बुलंद, हर जंग है लड़नी, ….करनी है जीत हासिल,
हार तो कभी होती नहीं, वह भी छोड़ जाती है एक… 'सीख' अलग सी।
अब बस खुद को ही है समझना, टटोलना, अपनी पहचान है बनानी,
उठकर, अपने अस्तित्व को संभालना, निखारना है अभी बाकी,
किसी एक दिन ही सिर्फ़ नहीं, हर पल 'नारी उत्सव' है मनाना,
तू ही तो शक्ति, है ईश्वरीय वरदान!
— गीतांजलि सक्सेना, जुलाई २०२२
और रचनाएं — नारीत्व

नारी शक्ति, स्वास्थ्य, समानता और सपनों पर विशेष लेख

खु
खुद पर निवेश करें
ना
नारी शक्ति
स्व
स्वस्थ और सुरक्षित महिलाएं
लै
लैंगिक समानता
मा
मेरी दुनिया माँ
बि
बिटिया दीजो
सपनों की उड़ान
NEW
चू
चूज़ टू चैलेंज — अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
NEW
हु
हुनरमंद महिलाएँ — खुद पर भरोसा ही सबसे बड़ा हुनर
NEW
फे
Festival of Harmony — Ladies Day Out
PDF लोड हो रही है...
विषय: कविता नारीत्व गीतांजलि सक्सेना
और पढ़ें
मा
कविता
मम्मी, अम्मा, नानी... जीवन सफ़र
माँ के अनगिनत रूपों की कहानी — हिम्मत, विश्वास और अनमोल जीवन की पहचान।
या
कविता
यादों में रहेंगे बसे...
बीते पलों की स्मृतियाँ — जो यादों में हमेशा जीवित रहती हैं।
काव्य
कविता
काव्य-धारा — संपूर्ण काव्य संग्रह
২৩ कविताओं का संग्रह — प्रेम, प्रकृति, देश और जीवन के अनेक रंग।
← पिछली रचनानज़राना परदेश से अगली रचना →काव्य-धारा